सैयद अब्बास मूसवी ने शुक्रवार को अपने बयान में सनआ हमले में निशाना बने लोगों के परिवारों से सहानुभूति जताई और कहा कि ईरान अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं और मानवाधिकार संगठनों से मांग करता है कि अपनी ज़िम्मेदारी पर अमल करें और इस प्रकार के उपाय करें कि यह अपराधिक कार्यवाहियां दोहराई न जाएं।
मूसवी ने कहा कि यमन पर हमला कर रहे एलायंस के समर्थक देश सऊदी अरब को भारी विनाशकारी क्षमता वाले हथियार देकर उसके अपराध में हिस्सा ले रहे हैं।