उत्तरी कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी केसीएनए के अनुसार देश के नेता किम जोंग ऊन ने सेना को उसकी क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने का आदेश जारी किया है। इस एजेन्सी के अनुसार अमरीका की ओर से प्रतिबंधों के उल्लंघन के बहाने उत्तरी कोरिया के एक मालवाहक जहाज़ को पकड़े लिए जाने के बाद किम जोंग ऊन ने देश की सैन्य क्षमता को अधिक मज़बूत करने की बात कही है। अपने आदेश में किम जोंग ऊन ने कहा है कि देश की सेना को हर प्रकार की आपातकालीन स्थिति का मुक़ाबला करने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। उत्तरी कोरिया के नेता ने स्पष्ट किया कि उनके देश के लिए वास्तविक शांति एवं सुरक्षा उसी स्थिति में संभव होगी जब देश की सेना हर दृष्टि से सशक्त होगी। 17601 टन के उत्तरी कोरिया के युद्धपोत को कोयला ले जाने के आरोप में अमरीका ने रोक लिया। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने 2017 में उत्तरी कोरिया से कोयला आयात करने वाला प्रस्ताव पारित किया था।
10 मई 2019 - 15:14
समाचार कोड: 940521
उत्तरी कोरिया के नेता ने देश की रक्षा शक्ति को अधिक से अधिक मज़बूत करने का आदेश दिया है।