31 जनवरी 2019 - 13:49
पूरे सीरिया पर सरकारी सेना का नियंत्रण होना चाहिए, रूस की दो टूक

सुरक्षा परिषद में रूस के स्थाई प्रतिनिधि ने कहा है कि सीरिया के सभी क्षेत्रों पर इस देश की सेना का ही नियंत्रण होना चाहिए।

वेसली नेबेन्ज़िया ने कहा कि रूस ने आरंभ से ही बल दिया है कि जिन क्षेत्रों में आतंकवादी मौजूद रहें, वहां हालात में बेहतरी नहीं हो सकती और पश्चिमोत्तरी या पूर्वोत्तरी क्षेत्रों में हालात को बेहतर बनाने का सब से अच्छा मार्ग, इन क्षेत्रों को सरकारी सेना के हवाले करना है। 

सुरक्षा परिषद में रूस के स्थाई प्रतिनिधि ने कहा कि जेनेवा में सीरिया के संविधान समिति की बैठक के लिए सीरिया के अधिकारियों और  ईरान और तुर्की के साथ चर्चा जारी है 

उन्होंने कहा कि दमिश्क के साथ अन्य देशों के संबंधों को सामान्य बनाने की प्रक्रिया में पश्चिमी देशों के दृष्टिकोण को थोपा नहीं जा सकता और यह वास्तव में गैर सार्थक क़दम है जिससे सीरिया में हालात की बेहतरी में कोई मदद नहीं मिलेगी।