परमाणु समझौते पर नज़र रखने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था आईएईए ने अपनी विभिन्न रिपोर्टों में इस बात की पुष्टि की है कि ईरान ने हमेशा परमाणु समझौते पर अल किया है। आईएईए के महानिदेशक यूकिया अमानो ने बलदिया है कि परमाणु समझौता, परमाणु सत्यापन के लिए ध्यान योग्य सफलता है और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी को जहां आवश्यकता होती है वहां तक उसकी पहुंच है।
यूकिया अमानो ने विएना में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए की महासभा के 62वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आईएईए महासभा की अंतिम बैठक के समय से ईरान द्वारा परमाणु समझौते के पालन पर नज़र रखे हुए है। उन्होंने कहा कि तेहरान अपने वचनों पर अमल कर रहा है और यह महत्वपूर्ण है कि तेहरान इस संबंध में अपने वादों पर अमल जारी रखे।
उधर ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख डाक्टर अली अकबर सालेही ने इसी सम्मेलन में कहा कि परमाणु समझौते का भविष्य वैश्विक चिंता बन गया है और इस समझौते से अमरीका के एक पक्षीय रूप से निकल जाने से क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे।
ईरान द्वारा परमाणु समझौते पर पालन के बारे में आईएईए की पुष्टि के बावजूद अमरीकी राष्ट्रपति ने हमेशा से ही परमाणु समझौते के विरुद्ध प्रोपेगैंडे किए हैं चाहे वह चुनावी प्रचार के दौरान हो या हालिया दिनों में। अमरीका भी पूरी तरह अवगत है कि ईरान परमाणु समझौते पर पूरी तरह से अमल कर रहा है किन्तु इसके बावजूद वह ईरान पर तरह तरह के झूठे आरोप लगा रहा है।