ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को अपने ट्वीटर पेज पर 29 अगस्त को याद किया जो परमाणु टेस्ट के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी तरह उन्होंने अपने ट्वीट में पश्चिम एशिया में परमाणु हथियारों से संपन्न एक मात्र शासन के रूप में ज़ायोनी शासन और परमाणु हथियार इस्तेमाल करने वाले एकमात्र देश के रूप में अमरीका की आलोचना की।
उन्होंने कहाः "ऐसे समय जब दुनिया परमाणु टेस्ट के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मना रही है तो हमे यह बाद याद रहनी चाहिए कि क्षेत्र में परमाणु बम सिर्फ़ इस्राईल और अमरीका के पास हैं जिनमें पहला अतिक्रमणकारी है और दूसरा (अमरीका) परमाणु बम मारने वाला एक मात्र देश है। यह बात भी हमे याद रखनी चाहिए कि ईरान 1974 से क्षेत्र के परमाणु हथियारों से पाक होने की मांग करता आ रहा है।"