अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: प्राप्त सूत्रों के अनुसार नाईजीरिया की राजधानी अबुजा में हज़ारों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया जिसमें शैख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी की तुरंत रिहाई की मांग की गई।
याद रहे कि इन दिनों शैख़ ज़कज़की की तबीयत अत्यधिक ख़राब चल रही है और उनकी एक आंख की रौशनी चले जाने के समाचार भी मिल रहे हैं।
इधर इस्लामिक आंदोलन के सदस्य इब्राहीम मूसा का कहना है कि सरकारी अधिकारियों ने अफ़वाहें फैला रखी हैं जिससे हंगामें हो और वह शांति पूर्वक किए जाने वाले प्रदर्शन को अत्याचार का निशाना बना सकें।
ज्ञात रहे कि नाइजीरिया की सरकार ने आले सऊद के इशारों पर 2 साल पहले शेख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी को बिला वजह गिरफ्तार कर लिया था जिन्हें अदालत से रिहाई का हुक्म मिलने के बावजूद अभी तक रिहा नहीं किया गया है। जिसके कारण नाइजीरिया में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
8 अप्रैल 2018 - 17:50
समाचार कोड: 888612

नाइजीरिया की सरकार ने आले सऊद के इशारों पर 2 साल पहले शेख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी को बिला वजह गिरफ्तार कर लिया था जिन्हें अदालत से रिहाई का हुक्म मिलने के बावजूद अभी तक रिहा नहीं किया गया है........