अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार इराक़ द्बारा यह घोषणा की गई कि इराक़ी सेना ने करकूक के गवर्नर हाउस पहुंच कर वहाँ का प्रबंधन अपने हाथों में ले लिया है। कुर्दों ने दाइश आतंकियों के हमले के बाद यहाँ का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया था और अभी तक उन्ही के हाथों में था। लेकिन जैसे ही कुर्दिस्तान के अलगाव की खबरे फैलने लगीं तो इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने यह आदेश दिया दिया कि सेना करकूक का कंट्रोल अपने हाथ में ले ले, अतः इराक़ी सेना ने 20 घंटे के अंदर ही वहां इराक़ी परचम फहरा दिया और पूरे शहर का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया।
19 अक्टूबर 2017 - 02:44
समाचार कोड: 861196
इराक़ी सेना करकूक के गवर्नर हाउस पहुंच कर वहाँ का प्रबंधन अपने हाथों में ले चुकी है