7 अक्टूबर 2017 - 16:17
हमें भी है एक क़ासिम सुलैमानी की ज़रूरतः अमेरिका

ईरानियों के पास क़ासिम सुलैमानी जैसा व्यक्ति है जिसका काम गठबंधन को संगठित करना है। हमें अपने आप से सवाल करना चाहिए कि हमारा कासिम सुलेमानी कौन है

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार वाशिंगटन फाउंडेशन में एक मशहूर विश्लेषक  michael nights नें अमेरिकी पार्लियामेंट मेंबर की कमेटी के बीच होने वाली एक बैठक में भाषण देते हुए कहा कि ईरान नवाज़ गिरोहों का मुकाबला करने के लिए अमेरिका को ऐसे इंसान की जरूरत है जो उसके आपस के गठजोड़ को बनाए रख सके। ईरानियों के पास क़ासिम सुलेमानी जैसा व्यक्ति है जिसका काम गठबंधन को संगठित करना है। हमें अपने आप से सवाल करना चाहिए कि हमारा कासिम सुलेमानी कौन है, हमें भी एक ऐसे आदमी की जरूरत है जो हमें एकजुट कर सके।