7 जून 2017 - 10:58
क़तर, हमास और मुस्लिम ब्रदरहुड का समर्थन बंद करे: सऊदी विदेशमंत्री

सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल अलज़ुबैर ने क़तर पर दबाव बनाते हुए कहा है कि क़तर को फिलीस्तीनी संगठन हमास और मिस्री संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड का समर्थन बंद देना चाहिए

अबनाः सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल अलज़ुबैर ने क़तर पर दबाव बनाते हुए कहा है कि क़तर को फिलीस्तीनी संगठन हमास और मिस्री संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड का समर्थन बंद देना चाहिए।
आदिल जुबैर ने कहा कि सऊदी अरब के धैर्य का पैमाना भर गया है और क़तर को हमास और मुस्लिम ब्रदरहुड जैसे संगठनों का समर्थन छोड़ देना चाहिए, सऊदी विदेश मंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य क़तर को नुकसान पहुंचाना नहीं बल्कि उसे अपना आज्ञाकारी बनाना है और हम अपने लक्ष्य में सफल होंगे।
गौरतलब है कि सऊदी अरब के साथ 7 अरब देशों ने क़तर के साथ राजनयिक संबंध काट दिए हैं क़तप के साथ संपर्क समाप्त करने वाले देशों में मिस्र, अमीरात, बहरैन, मालदीव और यमन की भगौड़े हुकूमत शामिल है।