संयुक्त राष्ट्र संघ ने बताया है कि पिछले दो साल में यमन में जारी युद्ध के दौरान कम से कम 1400 हताहत हुए हैं और एक करोड़ 90 लाख यमनी नागरिकों को सहायता की ज़रूरत है।
मानवीय सहायताओं के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के उप महासचिव स्टीफ़न ओब्राइन ने एक बयान जारी करके कहा है कि यमन में जारी युद्ध में हज़ारों लोग मारे गए हैं जिनमें 1400 बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय यमन की एक तिहाई आबादी अर्थात एक करोड़ 90 लाख लोगों को मानवीय सहायता की ज़रूरत है।
यूनिसेफ़ ने भी यमन में दो साल से जारी युद्ध की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस देश में पांच लाख से अधिक बच्चों को भुखमरी और पेयजल के अभाव जैसे गंभीर ख़तरों का सामना है। यूनिसेफ़ ने संघर्षरत पक्षों और विश्व समुदाय से मांग की है कि वे यमन में अकाल को रोकने और इस देश की जनता की ज़रूरतों को पूरा करने की कोशिश करें। ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 में यमन पर हवाई हमले शुरू किए थे जिनमें अब तक यमन के 11 हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जबकि दसियों लाख लोग बेघर हुए हैं।
28 मार्च 2017 - 17:36
समाचार कोड: 820538
संयुक्त राष्ट्र संघ ने बताया है कि पिछले दो साल में यमन में जारी युद्ध के दौरान कम से कम 1400 हताहत हुए हैं और एक करोड़ 90 लाख यमनी नागरिकों को सहायता की ज़रूरत है।