14 मार्च 2016 - 11:57
सीरिया की सहमति के बिना किसी भी प्रकार की कार्यवाही अस्वीकार।

रूस ने घोषणा की है कि सीरिया में दमिश्क की सहमति के बिना हर प्रकार की कार्यवाही स्वीकार्य नहीं है।

रूस ने घोषणा की है कि सीरिया में दमिश्क की सहमति के बिना हर प्रकार की कार्यवाही स्वीकार्य नहीं है।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने रविवार को घोषणा की है कि रूस सीरिया में हर प्रकार की कार्यवाही और इस देश के संबंध में निर्णय को दमिश्क सरकार की सहमति के बिना अस्वीकार्य मानता है। लावरोफ़ ने रूस के रेन टीवी से वार्ता में कहा कि रूस एकमात्र देश है जिसकी सेनाएं दमिश्क सरकार के निमंत्रण से सीरिया में गतिविधियां कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी गठबंधन सहित जिन देशों के सैनिक सीरिया में गतिविधियां कर रहे हैं ग़ैर कानूनी, सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना और इस देश की सरकार के निमंत्रण के बिना है। रूस के विदेशमंत्री ने सीरिया की सीमा पर शरणार्थियों के रहने के लिए तुर्की द्वारा विशेष कालोनियां बनाये जाने के बारे में कहा कि मॉस्को इस प्रकार की कार्यवाही का पूर्ण विरोधी है जो सीरिया की सरकार की सहमति के बिना और एकपक्षीय रूप से की जाये। रूस के विदेशमंत्री ने इसी प्रकार जनेवा वार्ता में सीरियाई कुर्दों की उपस्थिति के प्रति तुर्की के विरोध की ओर संकेत किया और कहा कि संयुक्त राष्ट्रसंघ को तुर्की की मांगों के समक्ष नतमस्तक नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तुर्की के अलावा उनके देश का दृष्टिकोण दूसरे देशों की भांति है और राष्ट्रसंघ को चाहिये कि वह तुर्की की मांगों के समक्ष न झुके और सीरियाई कुर्दों को वार्ता में भाग लेने के लिए आममंत्रित करे। उन्होंने कहा कि मॉस्को के पास सीरिया में तुर्क सैनिकों की उपस्थिति के पर्याप्त और ठोस प्रमाण हैं और ये सैनिक सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने ठिकानों को मज़बूत करने में व्यस्त हैं।