ईरान के शीया और सुन्नी धर्मगुरूओं ने एक संयुक्त बयान जारी करके ज़ायोनियों द्वारा मस्जिदुल अक़सा के अनादर की निंदा की है।
तसनीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, बैतुल मुक़द्दस और मस्जिदुल अक़सा में स्थिति के संकटमयी होने के बाद, ईरान के सुन्नी और शीया धर्मगुरूओं ने बैतुल मुक़द्दस में इस्राईल की नस्लभेदी नीतियों के जारी रहने पर चिंता व्यक्त करते हुए अपनी मातृ भूमि की स्वतंत्रता और धर्मिक स्थलों की रक्षा के मार्ग में संघर्ष के फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों पर बल दिया है।
इस बयान में इस्राईली सैनिकों और अवैध कालोनियों में रहने वाले इस्राईलियों की ओर से मुसलमानों के पहले क़िबले के अनादर की निंदा की गयी है। बयान में कहा गया है कि उन लोगों के विरुद्ध इस्राईल की दमनात्मक कार्यवाहियों के जारी रहने से जो अपने घरों में भीषण दबाव में है, अपनी धरती की स्वतंत्रता और पवित्र स्थलों की रक्षा का फ़िलिस्तीनियों का अधिकार सुरक्षित हो गया है।
ईरान के शीया और सुन्नी मुसलमान धर्मगुरूओं के बयान में आया है कि फ़िलिस्तीनियों को अपनी धरती और धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए विश्व के स्वतंत्रताप्रेमियों के समर्थन की आवश्यकता है।
30 नवंबर 2014 - 19:40
समाचार कोड: 655137
ईरान के शीया और सुन्नी धर्मगुरूओं ने एक संयुक्त बयान जारी करके ज़ायोनियों द्वारा मस्जिदुल अक़सा के अनादर की निंदा की है।