उत्तरी ग़ज़्ज़ा की सीमा के निकट इस्राईली सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी किसान को गोली मार कर शहीद कर दिया। ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के थोपे गए 50 दिवसीय युद्ध को ख़त्म करने के लिए अगस्त में हुए संघर्ष विराम के बाद से ग़ज़्ज़ा में इस्राईली सैनिकों के हाथों किसी फ़िलिस्तीनी की शहादत की यह पहली घटना थी।
फ़िलिस्तीन की आपात सेवा के प्रवक्ता अशरफ़ अलक़ुदरा ने शहीद होने वाले किसान का नाम फ़ाज़िल मोहम्मद हलावा बताया। इस 32 वर्षीय फ़िलिस्तीनी की कमर में गोली लगी। अशरफ़ अलक़ुदरा ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह गोली क़रीब के वॉच टावर से फ़िलिस्तीनी किसान पर फ़ायर की गयी जो सीमा बाड़ के पास अपने खेत में काम कर रहा था।
इस शहीद फ़िलिस्तीनी के एक रिश्तेदार ने कहा कि वह सांग बर्ड तलाश कर रहा था जो ग़ज़्ज़ा की बाज़ार में बहुत ऊंची क़ीमत पर बिकती है।
हमास और इस्राईल के बीच 50 दिवसीय युद्ध को ख़त्म करने के लिए मिस्र की मध्यस्थता से 26 अगस्त को संघर्ष विराम समझौता हुआ था।
23 नवंबर 2014 - 16:38
समाचार कोड: 653415
उत्तरी ग़ज़्ज़ा की सीमा के निकट इस्राईली सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी किसान को गोली मार कर शहीद कर दिया।