14 नवंबर 2014 - 07:27
इराक़ी सेना ने दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया।

इराक़ में बृहस्पतिवार को अलअज़ीम इरवाइया बांध को स्वतंत्र कराने की कार्यवाही में 33 आतंकी मारे गये जिनमें 17 देशों के आतंकवादी शामिल हैं। सेना का कहना है कि इस कार्यवाही में आईएसआईएल का एक सरग़ना अबू अनस अलफ़िलिस्तीनी भी मारा गया।

अबनाः इराक़ में बृहस्पतिवार को अलअज़ीम इरवाइया बांध को स्वतंत्र कराने की कार्यवाही में 33 आतंकी मारे गये जिनमें 17 देशों के आतंकवादी शामिल हैं। सेना का कहना है कि इस कार्यवाही में आईएसआईएल का एक सरग़ना अबू अनस अलफ़िलिस्तीनी भी मारा गया।
सुरक्षा सूत्र ने सूमरिया न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि अज़ीम इरवाइया बांध को स्वतंत्र कराने की कार्यवाही के दौरान मारे गये आतंकियों की संख्या 33 हो गयी है। उनका कहना था कि इन लोगों में 17 देशों के आतंकी शामिल थे। सूत्र का कहना है कि सेना ने इस कार्यवाही के दौरान आतंकियों के सोलह वाहनों को नष्ट कर दिया जबकि भारी संख्या में हथियार और गोले बारूद भी बरामद हुए हैं।
इस सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि आतंकवादी कुछ क्षेत्रों में मोर्चा बनाये हुए थे किन्तु सेना और स्वयंसेवियों की तीव्र कार्यवाही से उनकी योजना पर पानी फिर गया जिसके दौरान 33 आतंकी मारे गये