इराक़ी सुरक्षा बलों ने अंबार प्रांत के अर्रोमादी शहर में आईएसआईएल के हमले को नाकाम बना दिया।
सूमरिया न्यूज़ ने एक इराक़ी सूत्र के हवाले से बताया कि तकफ़ीरी गुट आईएसआईएल के आतंकवादियों ने मंगलवार को कैट्यूशा मीसाइल और मार्टर गोलों से लैस आठ वाहनों से रोमादी शहर के हदीसा क़स्बे पर हमला किया किन्तु शहर के आस पास मौजूद सरुक्षा बलों ने जग़ाफ़िया क़बीले के स्वंयसेवियों की मदद से इस हमले को नाकाम बनाते हुए आतंकवादियों को पीछे खदेड़ दिया।
इस रिपोर्ट के अनुसार बग़दाद-अंबार के बीच हवाई संपर्क और खाद्य पदार्थ सहित मानवीय सहायताओं के पहुंचने से हदीसा इलाक़े की नाकाबंदी टूट गयी कि इस इलाक़े की आईएसआईएल के आतंकवादियों ने नाकाबंदी कर दी थी। इस इराक़ी सूत्र ने बताया कि हदीसा की स्थिति सामान्य है और आतंकवादी इस क़स्बे में दाख़िल होने में नाकाम रहे।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार अलक़ाएदा के आतंकवादियों ने ज़मार शहर पर हमला किया किन्तु कुर्द पीशमर्गा मिलिशिया ने इसे नाकाम बनाते हुए 40 से ज़्यादा आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
4 नवंबर 2014 - 18:51
समाचार कोड: 649208
इराक़ी सुरक्षा बलों ने अंबार प्रांत के अर्रोमादी शहर में आईएसआईएल के हमले को नाकाम बना दिया