इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि कूबानी के संबन्ध में क्षेत्रीय देशों को अपनी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए।
अली लारीजानी ने शनिवार को इस्फ़हान में पत्रकारों के बीच बोलते हुए कहा कि परिवेष्टन का शिकार कूबानी नगर की जनता को सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सबको मिलकर सहायता करनी चाहिए। ईरान के संसद सभापति ने इसी प्रकार सीरिया और इराक़ की वर्तमान स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि इस समय दोनो देशों की स्थिति बहुत जटिल है जिसके समाधान के लिए सैनिक कार्यवाही के लिए साथ ही कूटनैतिक प्रयासों की भी आवश्यकता है।
अली लारीजानी ने आईएसआईएल से मुक़ाबले के लिए गठित अरब-पश्चिम गठबंधन की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह लक्ष्य इतनी सरलता से प्राप्त नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गठबंधन अपने लिए स्वयं ही क़ानून नहीं बना सकता। संसद सभापति लारीजानी ने कहा कि किसी देश के लिए उड़ान निषेध क्षेत्र निर्धारित करने का कोई लाभ नहीं है क्योंकि इससे कोई परिणाम निकलेगा बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उथल-पुथल आरंभ हो जाएगी। ज्ञात रहे कि तुर्की की सरकार इस प्रयास में है कि सीरिया के कुछ भागों को उड़ान निषेध क्षेत्र घोषित करवाए।
11 अक्टूबर 2014 - 18:27
समाचार कोड: 643712
इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि कूबानी के संबन्ध में क्षेत्रीय देशों को अपनी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए।