संयुक्त राष्ट्रसंघ में सीरिया के राजदूत ने कहा है कि आतंकवादियों के समर्थन के कारण तुर्की और सऊदी अरब से स्पष्टीकरण मांगा जाए। अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार बश्शार जाफ़री ने कहा कि आतंकवादी गुटों को रासायनिक शस्त्रों की आपूर्ति के कारण तुर्की और सऊदी अरब से स्पष्टीकरण मांगा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तुर्की ने सीरिया के भीतर 106 आतंकवादी गुटों का गठन किया है।
सीरिया के प्रतिनिधि ने कहा कि कूबानी के हालिया परिवर्तन, इस नगर के जनसंहार में तुर्की के खुले हस्तक्षेप का प्रमाण हैं। बश्शार जाफ़री ने बल देकर कहा कि सीरिया स्पष्ट शब्दों में रासायनिक शस्त्रों के प्रयोग का विरोध करते हुए उसकी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि सीरिया, रासायनिक शस्त्रों को नष्ट करने के प्रति कटिबद्ध है और इसीलिए हमारा देश, रासायनिक निशस्त्रीकरण समझौते में शामिल हुआ है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ में सीरिया के राजदूत बश्शार जाफ़री ने कहा कि जबतक ज़ायोनी शासन जनसंहारक शस्त्र नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करता उस समय तक मध्यपूर्व को महाविनाश के शस्त्रों से मुक्त क्षेत्र नहीं बनाया जा सकता।
11 अक्टूबर 2014 - 18:24
समाचार कोड: 643710
संयुक्त राष्ट्रसंघ में सीरिया के राजदूत ने कहा है कि आतंकवादियों के समर्थन के कारण तुर्की और सऊदी अरब से स्पष्टीकरण मांगा जाए।