अबनाः इराक़ में सक्रिय आतंकवादी गुट दाइश द्वारा ईज़ेदी अल्पसंख्यकों के क्षेत्रों पर हमले के बाद इन अल्पसंख्यकों ने संभावित ख़तरों के दृष्टिगत वहां से पलायन शुरू कर दिया है।
ईज़दी अल्पसंख्यकों के प्रवक्ता के अनुसार दाइश के डर से इस समुदाय के हज़ारों लोग अपना घरबार छोड़कर भाग रहे हैं।
प्रवक्ता जौहर अली बेग के अनुसार इनकी संख्या लगभग 40000 है। मौजूदा समय में इराक़ के अल्पसंख्यक ईज़ेदी समुदाय पूरी तरह से दाइश की नाकेबंदी में है। अब तक इस समुदाय के कम से कम 10 बच्चे भूख और प्यास से मर चुके हैं। इस समुदाय ने इराक़ की सरकार और विश्व समुदाय से सहायता की गुहार लगाई है।
ईज़दी समुदाय की आबादी वाले संजार शहर सहित कई क्षेत्रों पर दाइश ने क़ब्ज़ा कर लिया है। यह क्षेत्र इराक़ी कुर्दिस्तान में स्थित है। इस समुदाय के प्रवक्ता जौहर अली बेग ने कहा कि इससे पहले भी आतंकवादी गुटों के हाथों हमारे समुदाय के लोगों को मारा जा चुका है।
4 अगस्त 2014 - 19:24
समाचार कोड: 628952
इराक़ में सक्रिय आतंकवादी गुट दाइश द्वारा ईज़ेदी अल्पसंख्यकों के क्षेत्रों पर हमले के बाद इन अल्पसंख्यकों ने संभावित ख़तरों के दृष्टिगत वहां से पलायन शुरू कर दिया है।