31 जुलाई 2014 - 16:48
अमरीकी हथियारों के गोदाम ज़ायोनी सरकार के अधिकार में।

अमरीका ने इस्राईल को जंगी हथियार दिये हैं जिसमें मिसाईल, बक्तरबंद गाड़ियां और तोप के गोले शामिल हैं।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः अमरीका ने इस्राईल को जंगी हथियार दिये हैं जिसमें मिसाईल, बक्तरबंद गाड़ियां और तोप के गोले शामिल हैं। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सेना के एक अधिकारी ने आज घोषणा की कि अमेरिका के हथियार उनके गोदामों में मिसाइल, बक्तरबंद वाहन और गोला बारूद मौजूद है कि जिसे पिछले सप्ताह ज़ायोनी सरकार की अधिकार में दे दिया गया है। हथियारों के इस गोदाम अधिकृत फ़िलिस्तीन में किसी गुप्त स्थान पर मौजूद हैं। दूसरी ओर अमेरिकी कांग्रेस अपने एक अलग कदम में एक बिल पारित करने की कोशिश में है कि जिसके द्वारा अमेरिकी सरकार को यह अनुमति दी जाएगी कि वह कई सौ मिलयन डॉलर इस्राईल सरकार के हवाले करे ताकि वह अपने मिसाईल सिस्टम को और मज़बूत बना सके।