27 जुलाई 2014 - 17:14
सीरिया के अतमा में बम धमाका, 40 लोगों की मौत 60 से ज़्यादा घायल।

तुर्की की सीमा के पास सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रदेश इदलिब के अतमा शहर के बाज़ार में होने वाले कार बम धमाके में महिलाओं और बच्चों समेत 40 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है जबकि 60 से ज़्यादा लोग घायल बताये जाते हैं।

सीरिया के अतमा शहर में होने वाले धमाके में 40 लोगों की मौत हो गई है और 60 से ज़्यादा घायल हो गए हैं। तुर्की की न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की की सीमा के पास सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रदेश इदलिब के अतमा शहर के बाज़ार में होने वाले कार बम धमाके में महिलाओं और बच्चों समेत 40 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है जबकि 60 से ज़्यादा लोग घायल बताये जाते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतना ज़ोरदार था कि धमाके की वजह से आस पास की इमारतें हिल गईं और कई इमारतों में आग लग गई। यह ऐसी स्थिति में है कि सीरिया के हलब प्रदेश में आतंकवादियों के क़ब्ज़े वाले इलाक़े के एक बाज़ार में होने वाले कार बम धमाके में 4 आम नागरिक मारे गए थे और विभिन्न लोग घायल हुए थे। स्पष्ट रहे कि सीरिया में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकियों को अमरीका, सऊदी अरब, ज़ायोनी सरकार, तुर्की और क़तर का भरपूर सहयोग मिल रहा है।