13 जून 2014 - 08:54
सिक्योरिटी कॉउंसिल द्वारा इराक में आतंकवादी हमलों की निंदा।

युनाईटेड नेशन की सिक्योरिटी कॉउंसिल ने इराक में हर तरह के आतंकवादी हमले की निंदा की और इस देश की समस्त पार्टियों के बीच बातचीत की मांग की है।

युनाईटेड नेशन की सिक्योरिटी कॉउंसिल ने इराक में हर तरह के आतंकवादी हमले की निंदा की और इस देश की समस्त पार्टियों के बीच बातचीत की मांग की है।
सिक्योरिटी कॉउंसिल के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने बंद दरवाज़ों के पीछे दो घंटों तक न्यूयार्क में बैठक की जिसमें उन्होंने इराकी सरकार और राष्ट्र के प्रति अपने समर्थन का ऐलान किया। रूसी प्रतिनिधि विताली चूरकीन ने इस बैठक में कहा कि इराक में नये परिवर्तन एवं वार्ता के लिए नये दौर की शुरूआत हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी कॉउंसिल इराकी सरकार और इसी तरह विश्व समुदाय का आह्वान करती है कि वह इराक में मानवीय संकट समाप्त कराने के लिए सिक्योरिटी कॉउंसिल की सहायता करे। उन्होंने कहा कि इस समय इराक में सबसे महत्वपूर्ण विषय आतंकवाद और अतिवाद से मुकाबला है। इस बैठक में फ्रांस के प्रतिनिधि ने भी कहा कि बगदाद को राजनीतिक वार्ता के प्रति कटिबद्ध होना चाहिये।
ज्ञात रहे कि इराक के कुछ उत्तरी क्षेत्रों विशेषकर नैनवां प्रांत में आतंकवादी गुट दाइश की गतिविधियों के कारण इस देश को नये संकट का सामना है।