12 मई 2014 - 04:51
सीरिया के तकफ़ीरी आतंकवादी गुट पश्चिमी देशों के पालतू हैं।

अल-आलम अरबी टीवी के हवाले से बयान किया गया है, मिस्र की जमाते इस्लामी के सल्फ़ी समूह की राजनीतिक शाखा, निर्माण और विकास पार्टी ने तकफीरियों के विरोध में उनके द्वारा विरोधियों की हत्या और आत्मघाती विस्फोट करने के मामले में अपने जबरदस्त विरोध की घोषणा की।

अल-अज़हर मिस्र के मुस्लिम उल्मा ने तकफीरियों को पश्चिमी देशों का पालतू और अरब देशों खास कर सीरिया को नष्ट करने के लिए बनाया गया एक आतंकी गुट बताया है।
रिपोर्ट के अनुसार कि जिसको अल-आलम अरबी टीवी के हवाले से बयान किया गया है, मिस्र की जमाते इस्लामी के सल्फ़ी समूह की राजनीतिक शाखा, निर्माण और विकास पार्टी ने तकफीरियों के विरोध में उनके द्वारा विरोधियों की हत्या और आत्मघाती विस्फोट करने के मामले में अपने जबरदस्त विरोध की घोषणा की।
निर्माण और विकास पार्टी के महासचिव अलाद अबू नस्र ने इस संबंध में कहा: अपने विचारों के विरोधी लोगों का सामना करते ही उन्हें नास्तिक नहीं बताया जाना चाहिए, और बिना किसी प्रमाण और तर्क के हर विरोधी को काफिर नहीं बता देना चाहिए।
निर्माण और विकास पार्टी के एक ज़िम्मेदार सैयद फज्र ने भी कहा कि दूसरों की राए को पसंद न करने के आधार पर उन्हें काफिर बता देना और अपने गुट और व्यक्तिगत लाभ और उद्देश्यों को प्राप्त करने की खातिर आतंकवादी विस्फोट करवाना बेहद गलत और किसी भी सूरत में स्वीकार योग्य नहीं है।
इस्लामी विचारकों का विश्वास है कि तकफ़ीरी गिरोह कुछ अरबी और पश्चिमी देशों द्वारा बनाए गए हैं जिनका उद्देश्य इस्लामी समाज को आपस में लड़ाना और अरब देशों के टुकड़े करना है और ऐसे समूहों का सख्ती से मुकाबला करना चाहिए।
अल-अज़हर एक उपदेशक शेख अली अतीयः ने इस संबंध में कहा: सीरिया की आज़ाद सेना नामक समूह, एक आतंकी समूह है जो अमेरिका से जुड़ा है।

टैग्स