25 जनवरी 2014 - 20:30
आले ख़लीफ़ा के नौकरों के हाथों, सर में गोली लगने से बहरैनी जवान की दर्दनाक मौत

बहरैन में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दौरान आले ख़लीफ़ा सरकार क हाथों अलमर्ख़ शहर में एक बहरैनी नागरिक के सर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

बहरैन में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दौरान आले ख़लीफ़ा सरकार क हाथों अलमर्ख़ शहर में एक बहरैनी नागरिक के सर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी नें एक ऐलान में ज़ोर देकर कहा है कि इस देश का 19 वर्षीय जवान फ़ाज़िल अब्बास जो 8 जनवरी को एक प्रदर्शन के दौरान, सर में गोली लगने से घायल हो गया था और आले ख़लीफ़ा के नौकरों नें उसे किडनैप कर लिया जिसे आज शहीद कर दिया गया।सूत्रों नें बताया था कि इस घटना में दो लोगों को गोली लगी थी लेकिन उनके घर वालों को उनसे मुलाक़ात करने की इजाज़त नहीं दी गई थी और नाहि उनका सही से इलाज कराया गया जिससे यह जवान आज शहीद हो गया।अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी के बयान में आगे कहा गया कि फ़ाज़िल अब्बास को 18 दिन जेल में बंद रखा गया और उसे कड़ी सज़ाएं दी गईं और उसके घर वालों को भी उससे मिलने नहीं दिया गया जिससे वह उसकी कोई मदद न कर सके।