सीरिया की फ़ौज नें बुधवार को दक्षिणी शहर हलब में अपनी कार्यवाही जारी रखते हुए नबतल और अल ज़बरा के इलाक़ों में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने की कोशिश जारी रखी है ताकि इन इलाक़े के लोगों को मदद पहुँचाई जा सके। हलफ़ के इलाक़ों में सीरिया की फ़ौज की कार्यवाही में सैंकड़ों आतंकवादी मारे गए हैं और उनके पास से बड़ी मात्रा में असलहा और गोला बारूद भी ज़ब्त किया गया है।हलब के क्षेत्र में सेना की कार्यवाही की शुरूवात और उसकी सफलता से सीरिया की सेना नें अपनी पोज़ीशन सँभालते हुए आतंकवादियों के हौसले पस्त किये हैं। सेना के इस आप्रेशन से जनता में भी ख़ुशी और उम्मीद की लहर बढ़ गई है।दूसरी ओर सीरिया में आतंकवादियों नें अपनी कट्टरता दिखाते हुए 60 शहरियों का बेदर्दी से क़त्ल कर दिया। आतंकवादियों नें शहर के पास स्थित एक गाँव पर हमला करके कमसे कम 60 लोगों की हत्या कर दी। सीरिया में 2011 सऊदी अरब, तुर्की, क़तर, अमरीका, ब्रिटेन और इस्राईल की मदद से आतंकवादी संगठन आतंकवादी गतिविधियां अंजाम दे रहे हैं।
14 जून 2013 - 19:30
समाचार कोड: 430078
सीरिया की फ़ौज नें बुधवार को दक्षिणी शहर हलब में अपनी कार्यवाही जारी रखते हुए नबतल और अल ज़बरा के इलाक़ों में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने की कोशिश जारी रखी है ताकि इन इलाक़े के लोगों को मदद पहुँचाई जा सके।