तुर्की के लेबर पार्टी के उपाध्यक्ष ने कहा कि अमेरिका तुर्की और ईरान के बेहतर सम्बंधों के खिलाफ है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के लेबर पार्टी के उपाध्यक्ष इसलानोगुलो ने कहा है कि अमेरिका तुर्की और ईरान के बेहतर सम्बंधों के खिलाफ़ है और दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते सम्बंधों को खराब करने की कोशिश कर रहा है।उन्होंने कहा कि अमेरिका विभिन्न तरीकों से तुर्की पर दबाव डालता रहा है कि अंकारा रूस और ईरान से गैस आयात करने के बजाय उत्तरी इराक से अपनी एनर्जी जरूरतों को पूरा करे।याद रहे कि तुर्की अपनी एनर्जी की जरूरत को पूरा करने के लिए रूस और ईरान से जहां दुनिया के सबसे बड़े गैस भंडार हैं गैस आयात करता है।पिछले महीने तुर्की के एनर्जी मिनिस्टर ने कहा कि तुर्की अमेरिकी दबाव के बावजूद ईरान से गैस आयात जारी रखेगा।
2 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 415657
तुर्की के लेबर पार्टी के उपाध्यक्ष इसलानोगुलो ने कहा है कि अमेरिका तुर्की और ईरान के बेहतर सम्बंधों के खिलाफ़ है और दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते सम्बंधों को खराब करने की कोशिश कर रहा है,....