3 अक्टूबर 2012 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशसचिव ने तुर्की और सीरिया को संयम बरतने तथा शत्रुओं के षडयंत्रों की ओर से सचेत रहने का आहवान किया है......

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशसचिव ने तुर्की और सीरिया को संयम बरतने तथा शत्रुओं के षडयंत्रों की ओर से सचेत रहने का आहवान किया है।     विदेशमंत्रालय में अरब व अफ़्रीकी मामलों के प्रभारी हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने गुरुवार को तुर्की व सीरिया की अखंडता के सम्मान को शांति स्थापना की मूल शर्त बताया और कहा कि ईरान तुर्की और सीरिया की सीमा पर घटी घटना के दृष्टिगत, दोनों पक्षों को संयम, विषय की सूक्ष्मता से जांच तथा क्षेत्र में शत्रुओं के षडयंत्रों से सचेत रहने की मांग करता है। सीरिया से लगने वाली तुर्की की सीमा पर मार्टर गोलों से आक्रमण तथा ५ तुर्क नागरिकों के मारे जाने और ९ के घायल होने के बाद तुर्की की सेना ने सीरिया के कई क्षेत्रों पर आक्रमण किया जिसमें रिपोर्टों के अनुसार कई सीरियाई सैनिक मारे गये हैं। यह सैनिक सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्र तलअबयद में एक चेकपोस्ट पर तुर्क सेना की गोलाबारी में मारे गये। मारे गये सीरियाई सैनिकों की संख्या के बारे में पता नहीं चल सका है।........166