अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार विश्व अहलेबैत (अ) परिषद के महासचिव हुज्जतुल इस्लाम "मोहम्मद हसन अख्तरी" ने कहा संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक, इस्लामी सहयोग संगठन की वर्तमान मक्का बैठक सहित अंतरराष्ट्रीय बैठकों में ईरान की भागीदारी और गुट निरपेक्ष आंदोलन की सोलहवीं बैठक की मेजबानी में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ईरान न केवल अकेला नहीं है बल्कि दुनिया में बहुत सक्रिय भूमिका निभा रहा है और विभिन्न समस्याओं में ईरान का कहना प्रभावी है।अमेरिका और ज़ायोनी शासन अकेले हैं और यूरोप आज इस बात के लिए तैयार नहीं है कि ज़ायोनी शासन के ख़र्च सहन करे और उसके अस्तित्व की रक्षा करे।उन्होंने कहा ईरान आज बहुत सारी चुनौतियों पर सफलता प्राप्त करने के बाद एक बड़ी ताकत के रूप में उभरा है यहाँ तक ईरान का कहना बड़ी शक्तियों की लिए भी महत्वपूर्ण होता है।उन्होंने कहा तेहरान में गुटनिरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन का आयोजन कई विशेषताएं रखता है और क्षेत्र की वर्तमान घटनाएं, परमाणु ऊर्जा, मिस्र, त्यूनिस, लीबिया, सीरिया, बहरैन और उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के देशों में आने वाले परिवर्तनों के लिए ईरान का कहना इस बैठक की संवेदनशीलता में वृद्धि का कारण बना है और इसके बाद इस आंदोलन की भूमिका पूर्व भूमिका से कहीं अधिक प्रभावी हो सकती है और हमें उम्मीद है कि तेहरान सम्मेलन दुनिया के मुख्य और बड़े मुद्दों की समीक्षा और उनके बारे में उचित निर्णय लेगा और दुनिया की समस्याओं के समाधान में अहेम भूमिका अदा करेगा।समाप्त....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-14
अख़तरीः तेहरान सम्मेलन ईरान को अकेला करने की अमरीका की का करारा जवाब
23 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 339040
विश्व अहलेबैत (अ) परिषद के महासचिव हुज्जतुल इस्लाम "मोहम्मद हसन अख्तरी" ने कहा संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक, इस्लामी सहयोग संगठन की वर्तमान मक्का बैठक सहित अंतरराष्ट्रीय बैठकों में ईरान की भागीदारी और गुट निरपेक्ष आंदोलन की सोलहवीं बैठक की मेजबानी में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ईरान न केवल अकेला नहीं है बल्कि दुनिया में बहुत सक्रिय भूमिका निभा रहा है और विभिन्न समस्याओं में ईरान का कहना प्रभावी है..............