पंद्रह रमज़ान उस महान हस्ती का शुभ जन्म दिवस है जो नैतिक मूल्यों व दया की खज़ाना था। तीन हिजरी को आज ही के दिन ईश्वर ने हज़रत अली अलैहिस्सलाम और हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा को एक बेटा दिया जिसका नाम पैग़म्बरे इस्लाम ने ईश्वरीय संदेश वही के अनुसार हसन रखा जिसका अर्थ होता है अच्छा व प्रिय। इमाम हसन अलैहिस्सलाम के व्यक्तित्व का महत्व पैग़म्बरे इस्लाम के इस कथन से होता है जिसमें आपने कहाः जान लो कि हसन ईश्वर की ओर से मेरे लिए उपहार है। वह हमारे बारे में तुम्हें जागरुक बनाएंगे और लोगों को मेरे ज्ञान के प्रभाव से अवगत कराएंगे। वह मेरे आचरण व जीवन शैली को जीवित करेंगे। क्योंकि उनका व्यवहार मेरे व्यवहार के समान है। ईश्वर की उन पर कृपा है। ईश्वर उस पर कृपा करे जो उन्हें (हसन को) पहचाने और मेरे सम्मान में उनके साथ भला व्यवहार करे।इस शुभ अवसर पर सभी मुसलमानों की सेवा में हार्दिक बधाई पेश करते हैं।.......166
3 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 334368
तीन हिजरी को आज ही के दिन ईश्वर ने हज़रत अली अलैहिस्सलाम और हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा को एक बेटा दिया जिसका नाम पैग़म्बरे इस्लाम ने ईश्वरीय संदेश वही के अनुसार हसन रखा जिसका अर्थ होता है अच्छा व प्रिय۔۔۔۔