सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र और अरब लीग के प्रतिनिधि कूफ़ी अन्नान ने सीरिया के सम्बंध में अपनी योजना की विफलता को स्वीकार कर लिया है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कूफ़ी अन्नान ने कहा कि उन्होंने सीरिया की समस्या को हल करने की बहुत कोशिश की लेकिन उनकी मेहनत का कोई नतीजा नहीं निकला। कूफ़ी अन्नान ने अखबार ली मून से बातचीत में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के खिलाफ हर तरह के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाही की विफलता के बारे में रूस की भूमिका की ओर संकेत करते हुए इस बात पर भी बल दिया कि ईरान को भी सीरिया के सम्बंध में होने वाली बैठक में आमंत्रित करना चाहिए।शुक्रवार को पेरिस में अरब और पश्चिमी देशों का सीरिया विरोधी सम्मेलन हुआ था जिसमें इन देशों ने सीरिया के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। बताया जाता है कि कूफ़ी अन्नान ने अपनी योजना मेंसीरिया में एक अंतरिम सरकार के तहत सत्ता हस्तांतरण की बात है। उधर ख़बर है कि सीरिया सेना ने विभिन्न शहरों को आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है।उल्लेखनीय है कि सीरिया में अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों के समर्थित आतंकवादी सक्रिय हैं।समाचार समाप्त.......166
7 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 327625
कूफ़ी अन्नान ने कहा कि उन्होंने सीरिया की समस्या को हल करने की बहुत कोशिश की लेकिन उनकी मेहनत का कोई नतीजा नहीं निकला