3 जुलाई 2012 - 19:30

सऊदी अरब की जनक्रांति को नियंत्रित करने हेतु रियाज़ सरकार की नीतियां विफल हो गयी हैं...

सऊदी अरब की जनक्रांति को नियंत्रित करने हेतु रियाज़ सरकार की नीतियां विफल हो गयी हैं। अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब की जनकांति को नियंत्रित करने के लिए रियाज़ सरकार लोगों को नाना प्रकार से प्रताड़ित करती और उन्हें गिरफ्तार करके जेलों में बंद करती है परंतु जनक्रांति को नियंत्रित करने हेतु उसके समस्त प्रयास विफल हो गये हैं। अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के सुरक्षा बलों ने लगभग चार महीने पहले से आरंभ हुई जनक्रांतियों के नियंत्रित करने के लिए दर्जनों बच्चों सहित ६०० लोगों को गिरफ़्तार किया है। सूत्रों ने बताया है कि कुछ बंदियों को इतना प्रताड़ित किया गया कि उन्हें दम्माम के अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। सऊदी अरब में लोगों का दमन इस प्रकार से हो रहा है कि अरब देशों के कुछ सूत्रों ने भी सऊदी अरब को तानाशाही के दुर्ग का नाम दिया है। कुछ सूत्रों ने यह भी समाचार दिया है कि सऊदी अरब में कुछ भयावह जेले हैं जिनके बारे में किसी को सूचना नहीं है। लेबनान के अलमनार टीवी चैनल ने घोषणा की है कि सऊदी अरब में जद्दा हवाई अडडे के मार्ग में कुछ पुराने और खंडहर हैं और हर देखने वाले ये समझते हैं कि यह पुराने घर हैं परंतु सऊदी सरकार की भयावह व गुप्त जेले हैं जहां सरकार विरोधियों को प्रताड़ित किया और रखा जाता है। समाचार समाप्त......166