16 फ़रवरी 2012 - 20:30

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने नवें संसदीय चुनावों में जनता की भरपूर भागीदारी को शत्रुओं के ईरान विरोधी षडयंत्रों का मुंहतोड़ जबाव बताया।

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने नवें संसदीय चुनावों में जनता की भरपूर भागीदारी को शत्रुओं के ईरान विरोधी षडयंत्रों का मुंहतोड़ जबाव बताया।तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के आज के इमाम आयतुल्लाह मोहम्मद इमामी काशानी ने नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में विभिन्न क्षेत्रों में ईरान पर दबाव बनाने के शत्रुओं के प्रयासों का हवाला दिया और कहा कि शत्रु अब ईरान के आसन्न संसदीय चुनावों के विरुद्ध सक्रिय हो गया है और यह प्रयास कर रहा है कि जनता भारी संख्या में चुनावों में भाग न ले। उन्होंने कहा कि इस समय देश को एकता की आवश्यकता है और सभी राजनैतिक दलों को चाहिए कि इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता को आधार बनाकर अपनी एकता मज़बूत करें ताकि सफलता के मार्ग पर देश की यात्रा का क्रम जारी रहे।आयतुल्लाह इमामी काशानी ने कहा कि पश्चिमी देशों की ओर से ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों से ईरानी राष्ट्र की दृढ़ता प्रबल हुई है और यूरोपीय संघ की ओर से ईरान के तेल उद्योग पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों से यूरोप को ही क्षति उठानी होगी.........166