रियाज़ : समाचार चैनल अल जज़ीरा के अनुसार, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने यमन की और से सऊदी अरब की समुद्री नाकाबंदी करने की खबर पर कहा है कि सऊदी गठबंधन बाबुल-मंदब जलडमरूमध्य में अपने व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा करेगा और किसी भी खतरे का कड़ा जवाब देगा।
अल-मलिकी ने अंसारुल्लाह के उन दावों को खारिज किया, जिनमें यमन के बंदरगाहों और हवाई अड्डों को बंद करने की बात कही गई थी। उन्होंने इसे तनाव बढ़ाने की कोशिश बताया।
उन्होंने कहा कि गठबंधन ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और किसी भी खतरे का मजबूती से मुकाबला किया जाएगा।
वहीं, सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने भी अंसारुल्लाह के उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें रियाज़ पर यमन की जनता की घेराबंदी करने का आरोप लगाया गया था।
सऊदी विदेश मंत्रालय ने अंसारुल्लाह द्वारा सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री यातायात पर रोक लगाने की घोषणा की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया।
मंत्रालय ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।
आपकी टिप्पणी