जायोनी समाचार पत्र यदिऊत आहारोनोत ने रिपोर्ट देते हुए कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के ईरान के प्रति बदलते रुख और पीछे हटने से तेल अवीव में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए किसी समझौते के करीब होने को लेकर आशावादी है, जबकि इस्राईल इन बदलते रुखों को समझने की कोशिश कर रहा है। इस्राईली मीडिया ने दावा किया है कि ईरान द्वारा अमेरिका और उसके सहयोगियों पर सीमित हमलों का उद्देश्य दबाव बनाना और साथ ही बातचीत के जरिए समय हासिल करना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हुर्मुज जलडमरूमध्य में “फ्रीडम प्रोजेक्ट” को स्थगित करने का ट्रम्प का निर्णय इस्राईल के लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है।
यदिऊत आहारोनोत ने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध और बातचीत की प्रक्रिया में इस्राईल की भूमिका कमजोर हुई है और वास्तविक निर्णय अब वॉशिंगटन के हाथों में है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने हाल के दिनों में “फ्रीडम प्रोजेक्ट” नामक योजना के तहत ईरान के साथ संघर्ष बढ़ाने की कोशिश की थी, लेकिन ईरानी सशस्त्र बलों की प्रतिक्रिया के बाद उसे पीछे हटना पड़ा।
आपकी टिप्पणी