अमेरिका को ईरान के खिलाफ लगातार अपमानजनक हार का सामना करना पड़ रहा है। इस बार अमेरिकी नाकेबंदी को धता बताते हुए ईरान का जाविया नामक गैस ले जाने वाला जहाज सफलतापूर्वक निकल गया है। टैंकर ट्रैकर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस जहाज के नाकेबंदी क्षेत्र से गुजरने में सफल होने की जानकारी दी गई है।
अल-जज़ीरा की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह जहाज अमेरिकी नौसेना द्वारा लगाए गए नाकेबंदी क्षेत्र से आसानी से बाहर निकल गया। टैंकर ट्रैकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि लगभग तीन सप्ताह पहले उन्होंने XAVIA (9052331) नाम के जहाज को ईरान के असलूयेह बंदरगाह में कार्गो लोड करते हुए देखा था, जो अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में आता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस जहाज को आखिरी बार दो दिन पहले ओमान के शहर सोहार के पास देखा गया था।
आपकी टिप्पणी