23 फ़रवरी 2026 - 14:19
सऊदी की मांग, हकाबी के बयान पर अपना रुख स्पष्ट करे अमेरिका 

रियाज़ ने अमेरिकी राजदूत के 'नील से फरात' वाले बयान को कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया।

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राज्य अमेरिका से इस्राईल में अपने राजदूत माइक हकाबी की उन टिप्पणियों पर अपना रुख स्पष्ट करने का आह्वान किया, जिसमें उन्होंने अरब भूमि पर तल अवीव के "अधिकार" का उल्लेख किया था। मंत्रालय ने इन बयानों को "खतरनाक और वैश्विक शांति के लिए खतरा" करार दिया।
मंत्रालय ने एक बयान में, हका बी के उस बयान की "कड़े से कड़े शब्दों में" निंदा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूरे मध्य पूर्व पर इस्राईल का नियंत्रण स्वीकार्य  है।
सऊदी विदेश मंत्रालय ने इन टिप्पणियों को पूरी तरह से खारिज करते हुए, उन्हें गैर-जिम्मेदाराना, अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और कूटनीतिक मानदंडों का उल्लंघन तथा एक अमेरिकी अधिकारी की ओर से एक खतरनाक मिसाल करार दिया।
सऊदी मंत्रालय ने कहा कि ये बयान क्षेत्र के देशों को संयुक्त राज्य अमेरिका से जोड़ने वाले विशेष संबंधों की अनदेखी करते हैं और एक चरमपंथी दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं जिसके क्षेत्र के देशों और उनके लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, साथ ही यह वैश्विक सुरक्षा और शांति के लिए खतरा है।
सऊदी विदेश मंत्रालय ने देशों की संप्रभुता, सीमाओं और क्षेत्रीय अखंडता के किसी भी उल्लंघन को खारिज करने के अपने स्थिर रुख पर जोर दिया और कहा कि एक न्यायसंगत और व्यापक शांति प्राप्त करने का एकमात्र तरीका दो-राज्य समाधान के आधार पर कब्जे को समाप्त करना और 1967 की सीमाओं के भीतर एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना करना है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha