21 अप्रैल 2026 - 17:22
मोसाद ने माना, ईरान से संबंधित मामले में उसका एक बड़ा एजेंट मारा गया

मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने बताया कि यह एजेंट, जिसे “M” नाम से जाना जाता था, ईरान के खिलाफ ऑपरेशन की तैयारी में शामिल था।

मक़बूज़ा फिलिस्तीन के जायोनी शासन की कुख्यात खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख ने एक दुर्लभ बयान में माना है कि उनका एक अहम और गुप्त एजेंट मारा गया है। प्राप्त खबर के अनुसार, मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने बताया कि यह एजेंट, जिसे “M” नाम से जाना जाता था, ईरान के खिलाफ ऑपरेशन की तैयारी में शामिल था। हालांकि, इस एजेंट की पहचान, घटना का समय और जगह के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। आमतौर पर मोसाद ऐसे मामलों को सार्वजनिक नहीं करता, इसलिए यह खुलासा खास माना जा रहा है। वहीं, इज़राइल के कुछ मीडिया संस्थानों का कहना है कि यह एजेंट साल 2023 में इटली में एक नाव हादसे में मारा गया था।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha