रशिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने खबर दी है कि अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसियों का मानना है कि अल-होल कैंप से 15 से 20 हज़ार लोग भाग चुके हैं और पूरे सीरिया में फैल गए हैं, इनमे बड़ी संख्या में खूंखार आतंकी शामिल हैं।
अमेरिकी अधिकारियों ने इस अख़बार से बातचीत में ज़ोर देकर कहा कि सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्सेज़ (कुर्द बलों) के इस कैंप से हटने और तथाकथित जौलानी शासन के तत्वों के प्रवेश के बाद कैंप की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई।
इससे पहले फ़ाइनेंशियल टाइम्स ने भी रिपोर्ट दी थी कि अल-होल कैंप से हज़ारों कैदी भागने में सफल हुए और खुद को इराक तथा तुर्की तक पहुँचा दिया। यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें भागने में किसने मदद की।
इस बीच, सीरियाई स्रोतों ने पहले भी बताया था कि दाइश आतंकियों के सैकड़ों परिवार अमेरिकी सैन्य बलों की मौजूदगी में ही अल-होल कैंप से भाग निकले।
22 फ़रवरी 2026 - 13:16
समाचार कोड: 1784087
एक अमेरिकी अख़बार ने सीरिया के अल-होल में आईएसआईएस आतंकियों के कैंप से दसियों हज़ार लोगों के फरार होने की खबर दी है।
आपकी टिप्पणी