सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के रिश्तों में दरार हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रही है । मिडिल ईस्ट आई की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने यूएई के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तहनून बिन जायद को एक लंबा पत्र भेजा।
इसमें सूडान और यमन में यूएई की भूमिका पर गंभीर आपत्ति जताई गई। रिपोर्ट के मुताबिक पत्र में कहा गया कि सऊदी अब सूडान के गृहयुद्ध को और बर्दाश्त नहीं कर सकता, जबकि उसका पड़ोसी देश वहां पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) को समर्थन दे रहा है। सऊदी का मानना है कि यह उसकी क्षेत्रीय सुरक्षा के खिलाफ है।
पत्र में यमन को लेकर भी सख्त संदेश दिया गया है। सऊदी ने साफ किया कि वह यमन को अपना प्रभाव क्षेत्र मानता है और वहां की स्थिति की जिम्मेदारी लेने की योजना रखता है। दिसंबर में सऊदी ने दक्षिणी यमन में यूएई समर्थित अलगाववादी गुटों पर हमला भी किया था।
21 फ़रवरी 2026 - 14:33
समाचार कोड: 1783716
पत्र में कहा गया कि सऊदी अब सूडान के गृहयुद्ध को और बर्दाश्त नहीं कर सकता, जबकि उसका पड़ोसी देश वहां पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) को समर्थन दे रहा है।
आपकी टिप्पणी