22 फ़रवरी 2026 - 13:57
मिस्र के टीवी सीरियल ने ज़ायोनी शासन की नींदें उड़ाई 

मिस्र के एक टीवी सीरियल के मात्र 2 एपिसोड के प्रसारण के बाद ही ज़ायोनी शासन के मीडिया हल्कों में बेचैनी फैल गई और उनका गुस्सा भड़क उठा है । 

अल-अरबिया के अनुसार रमज़ान के पवित्र महीने में "सहाबुल-अर्ज़" नामक एक मिस्री टीवी सीरियल के मात्र 2 एपिसोड के प्रसारण ने ज़ायोनी शासन का गुस्सा भड़का दिया है, इस सीरियल में गज़्ज़ा पट्टी के खिलाफ ज़ायोनी शासन के कुछ अत्याचारों को दिखाया गया है।
 रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी शासन के रेडियो और टेलीविजन संस्थान ने इस सीरियल पर एक पूरी रिपोर्ट तैयार करके इस बात पर जोर दिया कि  गज़्ज़ा जनसंहार के विषय को इस तरह से चित्रित किया गया है जो जायों शासन की छवि को सकारात्मक रूप में पेश नहीं करता है और यह एकतरफा है!
ज़ायोनी शासन के टेलीविजन चैनल 12 ने भी इस सीरियल की कड़ी आलोचना करते हुए दावा किया कि मिस्र अपनी छवि सुधारना चाहता है और यह सीरियल महज एक राजनीतिक कार्रवाई है।
येदिऊत अहारोनोत ने भी सीरियल के प्रसारण से पहले इसकी सामग्री पर चिंता व्यक्त की थी। इस अखबार ने लिखा कि उक्त सीरियल का जनमत पर, विशेष रूप से गज़्ज़ा पट्टी में बच्चों के मुद्दे और उनके साथ ज़ायोनी शासन की सेना के व्यवहार के क्षेत्र में, नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और इसके लाखों दर्शक होंगे।

इस सीरियल का अंग्रेजी में भी अनुवाद किया गया है। सीरियल 'सहाबुल-अर्ज़' गज़्ज़ा पट्टी के खिलाफ ज़ायोनी शासन के हमलों के बाद वहाँ के निवासियों के मानवीय संकट पर केंद्रित है, जिसमें इयाद नस्सार ने एक फिलिस्तीनी पिता की भूमिका और मना शलबी ने एक मिस्री डॉक्टर की भूमिका निभाई है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha