देश भर में इस्लाम और मुसलमानों की असस्थ से खिलवाड़ के बीच महाराष्ट्र में हालिया दिनों असामाजिक तत्व लगातार नबी ए अकरम (स.अ.) के खिलाफ विवादास्पद और आपत्तिजनक बयानों के मामले बढ़ गए हैं। इस तरह के नफरती, अपमानित करने और धार्मिक नफरत फैलाने यानी तौहीन-ए-रिसालत पर लगाम लगाने के लिए सपा विधायक अबू आसिम आजमी ने विधानसभा में प्राइवेट बिल पेश किया है।
महाराष्ट्र समेत पूरे देश में मुसलानों के खिलाफ नफरत, हिंसा और इस्लाम के आखिरी नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.अ.) पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले बढ़ गए हैं। इस तरह के बेलगाम तत्वों पर लगाम लाने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी ने एक प्राइवेट बिल पेश किया।
इस बिल में अबू आसिम आजमी ने पैगंबर (स.अ.) के अपमान (तौहीन-ए-रिसालत) और धार्मिक नफरत फैलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग है। इस बिल में कहा गया है कि नफरत फैलाने वाले तत्वों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट ( MCOCA Act) और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (UAPA) के तहत कार्रवाई की जाए।
14 दिसंबर 2025 - 14:19
समाचार कोड: 1761565
इस बिल में कहा गया है कि नफरत फैलाने वाले तत्वों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट ( MCOCA Act) और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (UAPA) के तहत कार्रवाई की जाए।
आपकी टिप्पणी