हरिद्वार के कलियर साबिर पाक की दरगाह के लिए दुनियाभर में मशहूर है। अब यह भाजपा सरकार की बुलडोजर नीति को लेकर फिर चर्चा मे है। हरिद्वार के पिरान कलियर इलाके में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण के खिलाफ धामी सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध दरगाह को बुधवार सुबह बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
प्रशासन के मुताबिक गंगा घाट की सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध तौर पर दरगाह को तामीर किया गया था। इसी को लेकर सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन ने साझा तौर यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
इस कार्रवाई का नेतृत्व रुड़की के मजिस्ट्रेट ने किया, जबकि सिंचाई विभाग की टीम भी पूरे समय मौके पर मौजूद रही। इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस बल को पहले से अलर्ट रखा गया था, हालांकि पूरी कार्रवाई के दौरान हालात नियंत्रण में रहे।
7 जनवरी 2026 - 15:58
समाचार कोड: 1770650
प्रशासन के मुताबिक गंगा घाट की सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध तौर पर दरगाह को तामीर किया गया था। इसी को लेकर सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन ने साझा तौर यह कार्रवाई की।
आपकी टिप्पणी