14 दिसंबर 2025 - 13:41
अमेरिका में कुरआन और रसूले अकरम (स.) की बेअदबी; दुनिया भर में आक्रोश

 इस बार अमेरिका के टेक्सास शहर के प्लानो में उग्रवादी ईसाई समूह ने इस्लाम के खिलाफ प्रदर्शन किया और पवित्र धार्मिक किताब कुरआन की बेहुरमती की। 

अमेरिका और यूरोप के ज्यादातर देशों में जहाँ इस्लाम अपनाने वाले लोगों की संख्या में तेजी आ रही है वहीं इन देशों में सुनियोजित इस्लामोफोबिया एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इन देशों में मुस्लिम और उनकी धार्मिक पहचान के खिलाफ आए दिन कानून बनाए जा रहे हैं। वहीं, आम लोगों में भी इस्लाम के खिलाफ नफरत का जहर भरा जा रहा है। 
 इस बार अमेरिका के टेक्सास शहर के प्लानो में उग्रवादी ईसाई समूह ने इस्लाम के खिलाफ प्रदर्शन किया और पवित्र धार्मिक किताब कुरआन की बेहुरमती की। 
अमेरिका के शहर टेक्सास के प्लानों में हिंदूस्तान के टाइम जॉन के मुताबिक रविवार को मस्जिद के सामने इस्लाम के खिलाफ एक प्रोटेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने इस्लाम की पवित्र किताब कुरआन की बेहुरमती करते हुए उसे सुअर के मुह में डाला। इस घटना से दुनिया भर के मुस्लिम आक्रोशित है और उनके धार्मिक आस्था को चोट पहुंची है। 

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha