केंद्र सरकार ने 6 जून 2024 को देश में वक्फ संपत्तियों के डिजिटल मैनेजमेंट, रजिस्ट्रेशन, वेरिफिकेशन और निगरानी करने के लिए 'UMEED पोर्टल' लॉन्च किया था। हालांकि, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए मुतवल्लियों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। इस दौरान कई लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में तारीख बढ़ाने के लिए याचिका दायर की गई, लेकिन कोर्ट से उन्हें झटका लगा।
'UMEED पोर्टल' लॉन्च होने के बाद 6 महीने बाद यानी 6 दिसंबर को इसे बंद कर दिया। इसकी वजह है से मुस्लिम मुतवल्लियों को काफी भागदौड़ का सामना करना पड़ा। 6 महीना बीतने के बावजूद UMEED पोर्टल पर अब तक सिर्फ 2.16 लाख संपत्तियों का रजिस्टर्ड किया जा सका है। देशभर में कुल करीब 8 से 8.8 लाख वक्फ संपत्तियां हैं। वक्फ बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन की समयसीमा शनिवार (6 दिसंबर) रात खत्म हो चुकी है और अब वे ट्रिब्यूनल्स का रुख करेंगे।
आपकी टिप्पणी