16 जून 2025 - 12:47
ग्रीनलैंड को लेकर मैक्रोन ने ट्रम्प के लिए सीमारेखा तय की 

उन्होंने कहा कि "फ्रांस और यूरोपीय संघ में आम सहमति है कि ग्रीनलैंड को बलपूर्वक खरीदा या छीना नहीं जाना चाहिए।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने ग्रीन लैंड के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति की बातों को ख़ारिज करते हुए कहा है कि उनका देश डेनमार्क के शासन के तहत एक स्वशासित क्षेत्र ग्रीनलैंड की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संयुक्त सैन्य अभ्यास करने के लिए तैयार है।

यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा द्वीप पर नियंत्रण करने की कोशिश करने की हाल ही में दी गई धमकियों के बाद आई है।

मैक्रोन ने ग्रीनलैंड की राजधानी नुउक में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि "ग्रीनलैंड लालच और गैर दोस्ताना कार्रवाइयों के निशाने पर है।"

उन्होंने कहा कि "फ्रांस और यूरोपीय संघ में आम सहमति है कि ग्रीनलैंड को बलपूर्वक खरीदा या छीना नहीं जाना चाहिए।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एक बार फिर ग्रीनलैंड पर कब्जा करने का अपना दावा दोहराया है और डेनमार्क सरकार पर उत्तरी अटलांटिक महासागर और आर्कटिक क्षेत्र के बीच इस रणनीतिक क्षेत्र में रक्षा में निवेश करने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

ब्लूमबर्ग न्यूज के अनुसार, ग्रीनलैंड में अमेरिकी सेना बेस है।  यहाँ अमेरिकी सेना का एयरबेस और रडार स्टेशन है जिसका उपयोग मिसाइल खतरों और अंतरिक्ष निगरानी के लिए किया जाता है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha