ईरान ने इस्राईल के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ज़ायोनी शासन से जुड़े अहम् ख़ुफ़िया दस्तावेज़ हासिल कर लिए हैं। ईरान के इस ख़ुफ़िया मिशन में ज़ायोनी शासन के अहम् राज़ों के साथ साथ हाई लेवल ख़ुफ़िया मीटिंग्स के साथ साथ उसके ख़ुफ़िया परमाणु ठिकानों की अहम् जानकारी भी है। ईरान की शक्तिशाली सैन्य यूनिट आईआरजीसी के कमांडर हुसैन सलामी ने इसे ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड 2' बताया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ज़ायोनी शासन ने कोई भी दुस्साहस किया तो उसके अहम् सैन्य ठिकानों के साथ इन सीक्रेट न्यूक्लियर साइट्स को भी सीधे निशाना बनाया जाएगा।
10 जून 2025 - 17:24
समाचार कोड: 1697072

अगर ज़ायोनी शासन ने कोई भी दुस्साहस किया तो उसके अहम् सैन्य ठिकानों के साथ इन सीक्रेट न्यूक्लियर साइट्स को भी सीधे निशाना बनाया जाएगा।
आपकी टिप्पणी