आईएस को ख़त्म करना स्ट्रॉटेजिक ग़ल्ती।
अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: एक इस्राईली थिंकटैंक के प्रमुख ने दावा किया है कि आईएस आतंकी गुट मध्यपूर्व में ईरानी प्रभुत्व को कम करने के लिए एक बेहतरीन हथियार है और उसे ख़त्म करना एक स्ट्रॉटेजिक ग़ल्ती है।
उसका कहना है कि अगर आईएस तबाह हो गया तो सीरिया और इराक़ में मौजूद आतंकवादी अपने अपने देश पलटेंगे और वहां की हुकूमतों के लिए ख़तरा बनेंगे और ईरान मध्यपूर्व में और मज़बूत हो जाएगा।
उसका कहना है कि मध्यपूर्व में शांति और स्थिरता के उस समय तक कोई मायने नहीं है जब तक उससे इस्राईल को फ़ायदा न पहुंचता हो इसलिए आईएस की हार से क्षेत्र में ईरान की हेजमनी व प्रभुत्व बढ़ेगा और यह इस्राईल के लिए ख़तरनाक है और आईएस की तबाही से रूस और असद सरकार को भी लाभ मिलेगा। तेहरान, मॉस्को और दमिश्क हमारे हितों के विपरीत हैं और उन्होंने अमेरिका और पश्चिम को ज़रा भी महत्व नही दिया है इसलिए आईस को ख़त्म करना एक स्ट्राटेजिक ग़ल्ती होगी।