7 अगस्त 2016 - 18:47
अमेरिका के लिए जासूसी करने वाले ईरानी साइंटिस्ट को फांसी।

ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता गुलाम हुसैन मोहसिनी अज़ेई ने घोषणा की कि अमेरिका को गुप्त रहस्य बेचने पर शहराम अमीरी को मौत की सज़ा दे दी गई है।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः रिपोर्ट के अनुसार ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता गुलाम हुसैन मोहसिनी अज़ेई ने घोषणा की कि अमेरिका को गुप्त रहस्य बेचने पर शहराम अमीरी को मौत की सज़ा दे दी गई है। प्रवक्ता ने कहा कि शहराम अमीरी को अमेरिका के लिए जासूसी और ख़ुफ़िया रहस्य अमेरिका के हाथों बेचने पर मौत की सज़ा दे दी गई है। ईरानी न्यायपालिका के प्रवक्ता ने कहा कि शहराम अमीरी ने अमेरिका को ईरान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई थी। उन्होंने कहा कि निचली अदालत ने शहराम को मौत की सजा सुनाई थी और यह फैसला ईरानी सुप्रीमकोर्ट ने भी बरकरार रखा। शहराम अमीरी ईरान के एटमिक एनर्जी एजेंसी के लिए काम करता था और 2009 में सऊदी अरब के एक दौरे के दौरान ग़ाएब हो गया था। शहराम अमीरी 2010 में ईरान वापस आया जहां उससे पूछताछ शुरू की गई जिसके बाद पता चला कि उसने अमेरिका को ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई हैं। ईरानी ख़ुफिया एजेंसी और पुलिस द्वारा ठोस प्रमाण पेश किए जाने के बाद कोर्ट ने उसे मौत की सज़ा सुनाई थी।