बहरैन की एक अदालत ने पांच शिया नागरिकों को 3 से 15 साल क़ैद की सज़ा सुनाई है।
फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बहरैन की अदालत ने सोमवार को देश के पांच शिया नागरिकों को आतंकी गुटों के साथ संपर्क के निराधार आरोप में 3 से 15 साल की सज़ा सुनाई और उनकी नागरिकता छीन ली।
बहरैन के एटार्नी जनरल अहमद हम्मादी ने कहा कि बहरैन के इन आरोपियों में से तीन को दस साल की सज़ा सुनाई गयी जबकि इन सदस्यता रद्द कर दी गयी जबकि दो अन्य आरोपियों को आतंकी कार्यवाहियां अंजाम देने के आरोप में तीन से दस साल की सज़ा सुनाई गयी और उनकी भी नागरिकता रद्द कर दी गयी।
इससे पहले बहरैन की अदालत ने पांच शिया मुसलमानों को जासूसी और क़ानून के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई थी।
बहरैन की अदालत का फ़ैसला एेसी स्थिति में सामने आया है कि बहरैन सरकार पर शियों के वरिष्ठ धर्म गुरू शैख़ ईसा क़ासिम की नागरिकता रद्द करने पर भीषण दबाव का सामना करना पड़ रहा है।