रूस के खिलाफ नाटो की जंग लड़ रहा यूक्रेन दुनिया को संकट मे धकेलने का कोई अवसर नहीं खोना चाहता इसी क्रम मे वह पश्चिम एशिया मे आतंकवाद को बढ़ावा देने मे लगा हुआ है । सीरिया मे आतंकी गुटों के साथ यूक्रेन के सैन्य और खुफ़िया सहयोग के बीच ईरान ने यूक्रेन को पश्चिम एशिया मे आतंकवाद को बढ़ाने से बचने की सलाह दी है।
ईरान के उप विदेश मंत्री और यूरेशिया विभाग के महानिदेशक ने कुछ यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका से प्राप्त हथियारों के अवैध व्यापार और सीरिया में आतंकवादी समूहों के लिए इस देश के समर्थन के बारे में कुछ रिपोर्टों का जिक्र करते हुए इस हरकत को आतंकवाद की रोकथाम और मुकाबला करने के संबंध में सभी सरकारों के अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का स्पष्ट उल्लंघन माना और इसे तत्काल रोकने की मांग की।