2 नवंबर 2024 - 12:44
  अमेरिका, हैलोवीन पार्टी के दौरान गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

अमेरिका में ऐसी घटनाएं आम बात हो चली हैं। कहीं भी किसी को भी निशाना बना लिया जाता है और उनपर फायरिंग कर दी जाती है।

अमेरिका में हैलोवीन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका के कोलोराडो प्रांत के डेनवर के उत्तर में स्थित नॉर्थग्लेन शहर में हैलोवीन के अवसर पर एक घर में पार्टी चल रही थी। इस दौरानी अचानक गोलीबारी हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

 पुलिस विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि अधिकारी आधी रात के बाद एक घर में आयोजित पार्टी में पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति मृत मिला जबकि पांच अन्य गोली लगने से घायल थे। उसने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां
दो और लोगों की मौत हो गई।

 अभी तक किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है लेकिन इस घटना से जनता के लिए कोई ज्ञात खतरा नहीं है। बता दें कि अमेरिका में ऐसी घटनाएं आम बात हो चली हैं। कहीं भी किसी को भी निशाना बना लिया जाता है और उनपर फायरिंग कर दी जाती है।